CG में पूर्व बीजेपी MLA की बेटी ने की आत्महत्या उत्तराखंड में रहकर कर रही थी पढ़ाई, परिवार देहरादून रवाना
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत MLA भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली है। वो उत्तराखंड में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार को PG में ही उसने सुसाइड किया है। दीपा की मां ओजस्वी भीमा मंडावी राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं।
बताया जा रहा है कि, दीपा मंडावी कुछ दिन पहले ही दंतेवाड़ा अपने घर आई थी। देहरादून में वो अपनी सहेलियों के साथ रूम लेकर रह रही थी। लेकिन सप्ताहभर पहले ही वो PG में शिफ्ट हो गई थी। अभी उसका परिवार देहरादून के लिए रवाना हो गया है।








2013 में भी एक बेटी की हुई थी मौत
घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत कांग्रेस के अन्य नेता भीमा के घर पहुंचे हुए हैं। वहीं, साल 2013 में भी भीमा मंडावी की एक बेटी की रायपुर में बिल्डिंग की छत से गिरने की वजह से संदेहास्पद मौत हुई थी।
9 अप्रैल 2019 को नक्सलियों ने की थी पिता की हत्या




बता दें कि, भाजपा विधायक भीमा मंडावी की लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान से ठीक दो दिन पहले 9 अप्रैल 2019 को नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। कुआकोंडा इलाके के श्यामागिरी में आईईडी विस्फोट किया था। इस हमले में भाजपा विधायक और उनके ड्राइवर की जान चली गई थी। 3 पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे। केंद्र के आदेश पर एनआईए ने मई 2019 में केस दर्ज किया था।




