Uncategorized

भिलाई में हिट एंड रन मामले के आरोपियों का निकाला जुलूस:कॉलेज स्टूडेंट ने शराब के नशे में कार से गार्ड को कुचला, सभी आरोपी गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

आरोपियों का निकाला जुसूल - Dainik Bhaskar

Bhilai शहर की पॉश कॉलोनी ग्रीन वैली में कॉलेज स्टूडेंट्स ने शराब के नशे में कार चलाते हुए जानबूझकर कॉलोनी का गेट तोड़ते हुए गार्ड को अपनी चपेट में ले लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाप जान लेने के प्रायस का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों का जुलूस निकाला।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि रात में पुलिस जब सचिन सिंह को गिरफ्तार करने उसके कमरे में पहंची तो वहां अभिषेक मलागार, आदित्य मिश्रा, राहुल तिवारी, राहुल साहू, रियांशु ठाकुर, मेहुल गुप्ता, श्रृष्टि शर्मा और मनीषा सिंह शराब के नशे में पार्टी मना रहे थे। जब पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस से ही हुज्जतबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। इसके बाद सभी लड़कों को लेकर ग्रीन वेली कालोनी पहुंची। वहां पूरी कालोनी में उनका जुलूस निकाला गया।

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

इस घटना में गार्ड को काफी गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दीपक आसटकर (23 वर्ष) निवासी चौहान ग्रीन वेली ब्लाक बी 6 जुनवानी ने स्मृति नगर चौकी में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

उसने बताया कि 24 जनवरी की देर रात चौहान ग्रीन वेली में गार्ड गनपत साहू की ड्यूटी थी। उसने रात में मेन को गेट बंद करके रखा था। इसी दौरान आरोपी सचिन सिंह राजपूत अपनी कार सीजी 07 बीजे 8877 से रात 1 बजे आया। उसे देखकर गार्ड ने उसे रोकने का प्रयास किया। ये बात सचिन सिह को काफी बुरी लगी। वो चिल्लाते हुए गार्ड को बोला कि अभी जा रहा हूं वापस फिर आता हूं, यदि गेंट बंद मिला तो तुझे गेट सहित उड़ा दूंगा।

इसके बाद सचिन सिंह अपने दोस्तों के साथ कार में काफी नशे की हालत में दे रात 1:45 बजे वापस आया। कार को जुनवानी की ओर से चौहान ग्रीन वेली के अंदर की ओर आते देख गार्ड ने गेट को खोलने का प्रयास किया। सचिन ने गेट खुलने का वेट नहीं किया और उसी रफ्तार में गेट को तोड़ते हुए गार्ड को चपेट में लेते हुए कार को अंदर ले गया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सचिन ने गार्ड को जान से मारने की नियत से जानबूझ कर तेज गति से कार चलाते हुए गेट तोड़ते हुए कॉलोनी के अंदर घुसा। इससे लोहे का गेट गनपत साहू की छाती में लगा और उसके दोनो पैर गेट में फंस गये। गनपन गेट सहित दीवार से टकराकर दब गया था। इसके बाद भी सचिन ने कार नहीं रोकी और कार को लेकर अंदर की तरफ भाग गया।

एक सप्ताह पहले भी दी थी जान से मारने की धमकी

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सचिन ने ये पहली बार नहीं बल्कि एक सप्ताह पहले भी गार्ड को जान से मारने की धमकी दी थी। 1 सप्ताह पहले गार्ड ने सचिन की कार को रोका था। उसने जब सचिन का नाम पूछकर उसे रजिस्टर में एंट्री करने को कहा तो सचिन ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। उसने गनपत को धमकी दी थी कि यदि दोबारा इस तरह उसकी कार को रोका तो वो कार उसके ऊपर चढ़ा देगा।

Related Articles

Back to top button