भिलाई में अधिकारी ने सरकारी गाड़ी का अपने खेत में किया उपयोग, आयुक्त ने किया निलंबित
By Dinesh chourasiya

नगर निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा ने देर शाम सरकारी वाहन दुरुपयोग करने के मामले में राजस्व उपनिरीक्षक विनोद शुक्ला को निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में वह आयुक्त कार्यालय में सेवाएं देंगे। इसके पहले वह राजस्व विभाग के रोका छेका प्रभारी थे। सहायक राजस्व निरीक्षक शुक्ला का फोटो-वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह निगम के काउ कैचर वाहन का उपयोग अपने खेत में कर रहे हैं।







शहर में चर्चा रही कि शुक्ला ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए निगम की गाड़ी से खाद की बोरियों को खेत में लेकर गए हैं। आचार संहिता में फोटो-वीडियो वायरल हुआ, जो अधिकारी और पार्षदों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। मामले में आयुक्त मोनिका वर्मा ने मामले की जांच कर कार्रवाई की। इससे पहले भी शुक्ला के खिलाफ शिकायत आई थी। तब तत्कालीन आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कार्य में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी थी।




