Uncategorized

भिलाई में 76 फीट लंबा तिरंगा लेकर गणतंत्र दिवस पर निकलेगी यात्रा काग्रेस, NSUI की लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील

By Dinesh chourasiya

तिरंगा यात्रा के बारे में जानकारी देते एनएसयूआई के सदस्य - Dainik Bhaskar

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सुबह 10.30 बजे एनएसयूआई भिलाई में 76 फीट लंबा तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकालेगी। एनएसयूआई ने इस तिरंगा पैदल यात्रा में लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन कांग्रेस दुर्ग के लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा एनएसयूआई के सहयोग से करवा रहे हैं। सौरभ मिश्रा ने बताया कि उनके द्वारा तरंगा यात्रा हर साल निकाली जा रही है।

पिछले साल भी निकाली गई थी तिरंगा यात्रा

पिछले साल भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। उनकी प्रेरणा और मनोबल के बाद उन्होंने यह तय किया है कि उनकी गैर मौजूदगी में वो इस बार भव्य तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसलिए 76 फीट लंबा तिरंगा की पैदल यात्रा निकाली जा रही है।

आकाश कन्नौजिया ने बताया कि इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल सहित एनएसयूआई के सदस्यों के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होकर तिरंगा का मान बढ़ाएंगे।

ग्लोब चौक से निकलेगी तिरंगा यात्रा

तिरंगा की पैदल यात्रा सुबह 10.30 बजे ग्लोब चौक से पुष्प वर्षा और देश भक्ति गीतों के साथ निकाली जाएगी। ये टाउनशिप के अलग-अलग मार्गों से होते हुए शहीद पार्क सेक्टर 5 में जाकर खत्म होगी। इस बार देश 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है, इसलिए हम लोग इस बार 76 फीट लंबा तिरंगा बनाया जा रहा है।

इस तिरंगे को पकड़कर सभी लोग पैदल यात्रा निकालेंगे। आगे से हर साल यह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और हर साल तिरंगे की लंबाई एक-एक फीट बढ़ती जाएगी। तिरंगा यात्रा पहुंचने के पहले छात्रों द्वारा शहीद पार्क में उत्साहपूर्वक रंगोली बनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button