Uncategorized

CG में छेरछेरा पर स्कूली छात्रों ने इकट्ठा किया था धान.. बेचकर शराब पी गया टीचर, सामने आया शर्मनाक वीडियो, देखें..

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए जहां सरकार नई योजनाएं लागू कर रही है, वहीं कुछ शिक्षकों की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें इन प्रयासों को कमजोर कर रही हैं। अब यह देखना होगा कि दोषी शिक्षक के खिलाफ क्या कार्यवाही की जाती है।

 कांकेर: जिले के दुर्गूकोंदल क्षेत्र से एक बार फिर सरकारी स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, स्कूल का एक शिक्षक शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल परिसर में सोता हुआ नजर आ रहा है। यह घटना छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग की छवि पर फिर से सवाल खड़े करती है।

नशे में धुत्त शिक्षक का वीडियो वायरल

हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ के शिक्षकों द्वारा अनुशासनहीनता और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के कई मामले सामने आए हैं। इनमें से कई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जो विभाग की साख को बट्टा लगा रहे हैं। ताजा मामला दुर्गूकोंदल के एक सरकारी स्कूल का है, जहां शिक्षक की यह हरकत सामने आई।

छात्रों के पैसे से खरीदी शराब

 : बताया जा रहा है कि इस शिक्षक ने अपनी शराब की खपत के लिए बेहद शर्मनाक तरीका अपनाया। छेरछेरा पर्व के मौके पर स्कूली छात्रों ने गांव के लोगों से धान इकट्ठा किया था। यह धान स्कूल परिसर में सुरक्षित रखा गया था। लेकिन शिक्षक ने इस धान को बेचकर शराब खरीद ली और नशे में धुत्त होकर स्कूल में ही पड़ा रहा।

शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

ऐसे मामलों से न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती हैं। विभाग को इन मामलों में गंभीरता से जांच कर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 : छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए जहां सरकार नई योजनाएं लागू कर रही है, वहीं कुछ शिक्षकों की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें इन प्रयासों को कमजोर कर रही हैं। अब यह देखना होगा कि दोषी शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Back to top button