Uncategorized

सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर से कई घंटे पूछताछ:रिश्तेदार के घर जा रहा था जांजगीर-चांपा, आज दुर्ग से रिमांड पर लेगी मुंबई पुलिस

By Dinesh chourasiya

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। शनिवार देर रात मुंबई पुलिस दुर्ग आरपीएफ पोस्ट पहुंची, जहां कई घंटे तक आकाश कन्नौजिया से पूछताछ की गई। पुलिस आज ट्रांजिट रिमांड पर उसे मुंबई ले जा सकती है।

दरअसल, मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध की फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से भाग गया है। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंची, आरपीएफ ने ट्रेन की हर बोगी की जांच की।

दुर्ग आरपीएफ ने संदेही को हिरासत में लेकर रात में पूछताछ की।

रिश्तेदार के घर जा रहा था चांपा

आरपीएफ ने जनरल बोगी में बैठे युवक आकाश कैलाश कन्नौजिया से फोटो की मिलान कर उसे हिरासत में लिया। आकाश कैलाश कन्नौजिया बताया। उसने पुलिस को बताया कि, वो मुंबई के कोलाबा का रहने वाला है। जांजगीर चांपा में अपने किसी रिश्तेदार के पास जा रहा था।

दुर्ग आरपीएफ ने मुंबई पुलिस को फोटो भेजकर कन्फर्म किया। इसके बाद आरपीएफ ने संदेही को आरपीएफ पोस्ट के अंदर बैठाए रखा। संदेही के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस से पीएसआई प्रदीप फूंदे और पीसी योगेश नरवड़े​​​​​​ फ्लाइट से रात 8 रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

रात 8 बजे रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस।

संदेही से रात में हुई पूछताछ

रायपुर एयरपोर्ट से कैब बुक कर दुर्ग आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और संदेही से कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद रात लगभग 12 बजे दोनों अधिकारियों ने खाना खाया, फिर आरपीएफ पोस्ट जाकर दोबारा पूछताछ की।

पीएसआई प्रदीप फूंदे ने बताया कि, वो संदेही को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर जाएंगे। वहां जांच की जाएगी। इसके बाद ही यह तय होगा कि वो आरोपी है या नहीं।

दुर्ग आरपीएफ पोस्ट में संदेही से पूछताछ की गई।

क्या है पूरा मामला ?

मुंबई में एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी की देर रात घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया था। घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर रात करीब 2.30 बजे हुई। हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। हमले में चाकू का टुकड़ा पीठ पर भी फंसा था। घायल सैफ को रात में ही लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मुंबई पुलिस ने दुर्ग आरपीएफ को भेजी थी संदेही की ये फोटो।

Related Articles

Back to top button