Uncategorized

रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारियों के घर IT की रेड:तड़के 3 गाड़ियों से पहुंची टीम, करोड़ों के टैक्स चोरी का इनपुट; दस्तावेजों की चल रही जांच

By Dinesh chourasiya

रायपुर में श्री श्याम इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिकों के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। दो से तीन कार में सवार होकर पहुंची अफसरों की टीम ने आज (शुक्रवार) सुबह अवंति विहार स्थित कारोबारियों के दफ्तर और घर में छापेमारी की है। कारोबारी कंस्ट्रक्शन से जुड़े कई बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स के ठेके लेते हैं। इनका प्राइवेट डेवलपर्स का भी काम है।

आयकर विभाग को इनपुट मिला है कि कारोबारियों ने करोड़ों की टैक्स चोरी की हैं। इनके दफ्तर और घर पर दस्तावेजों की जांच चल रही है। जहां कार्रवाई चल रही है वहां मेन गेट पर पर राधेश्याम अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल और विशाल अग्रवाल ये नाम लिखे मिले है

अवंति विहार स्थित कारोबारी के घर और ऑफिस में चल रही है।

खबर अपडेट हो रही है…

Related Articles

Back to top button