Uncategorized

भिलाई में हुए दो साल पूर्व हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता दो साल बाद हत्यारे को पुलिस ने पकड़ा 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

दिनांक 06.03.2022 को मृतक वरूण कुमार श्रेय अपने

दोस्त कालिया के साथ जो साथ में पेंटिंग का काम करते थे, शराब पीने के लिये कचरा भट्टी जवाहर नगर गये हुये थे जो दुसरे दिन 07.03.2022 सूचना पर 108 के द्वारा जवाहर नगर शराब भट्टी के पास से एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु होने की जानकारी पर 108 द्वारा सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र का होने से मर्ग पंचनामा कार्यवाही वैशाली नगर द्वारा किया गया। अज्ञात व्यक्ति के संबंध में जानकारी पतासाजी हेतु जरिये व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से अज्ञात मृतक व्यक्ति का फोटो वायरल किया गया, जिसमें मृतक की पहचान उसकी पत्नि संतोषी द्वारा पति वरूण कुमार श्रेय पिता ध्रूव सिंह कंवर उम्र 37 साल पता रामनगर मुक्तिधाम शीतला मंदिर के पास थाना वैषाली नगर के रूप में हुई। मृतक का पहचान करने उपरांत पंचनामा कार्यवाही कर शव परीजन को सुपुर्व किया गया, बाद पंचनामा के पी.एम. रिपोर्ट का अवलोकन किया गया।

दिनांक 04.01.2025 को अपराध क्रमांक 04/2025 घारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पता चला की मृतक का दोस्त कालिया उर्फ अरथ नेताम मृतक के साथ अंतिम बार शराब पीने गया था, संदेही कालिया उर्फ अरथ नेताम हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ से पता चला कि मृतक व संदेही दोनो पेशे से पेंटिंग का काम करते थे, पेंटिंग के पैसे का लेन-देन को लेकर दोनो में विवाद हुआ था, आरोपी द्वारा मृतक को अत्यधिक मात्रा में शराब पिलाकर पंच एवं लकड़ी के डंडे से मारना बताया है क्योकि आरोपी एक श्रेष्ठ नेषनल ब, क्सर है। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना का सीन रिक्रीयेषन एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को दिनांक 05.01. 2025 को गिरफ्तार कर कार्यवाही चाना वैशाली नगर द्वारा की जा रही है।

नाम आरोपीः कालिया उर्फ अरथ नेताम पिता स्व. कृष्णालाल नेताम उम्र 53 वर्ष सा.तीन दर्शन मंदिर के पीछे जागृति चौक कैम्प 01 भिलाई।

Related Articles

Back to top button