Uncategorized

CG बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी:1 मार्च से 12वीं और 3 मार्च से 10वीं के एग्जाम; प्रश्नपत्र पढ़ने 5 मिनट का मिलेगा टाइम

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 से 24 मार्च तक होगी।

परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक रखा गया है। जारी टाइम टेबल के मुताबिक सुबह 9 बजे स्टूडेंट क्लास रूम में पहुंच जाएंगे। 9 बजकर 5 मिनट में आंसर-शीट दी जाएगी। 09.10 बजे प्रश्न पत्र मिलेगा।

क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 5 मिनट का अलग समय दिया गया है। स्टूडेंट्स 9.15 से आंसर शीट में उत्तर लिखना शुरू करेंगे।

अब जानिए 10वीं का पूरा टाइम-टेबल

अब जानिए 12वीं का पूरा टाइम-टेबल

शारीरिक परीक्षा का टाइम टेबल

10-31 जनवरी की बीच होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

10वीं और 12वीं दोनों ही क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी महीने में शुरू होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए 10 से 31 जनवरी की तारीख तय की है। प्रैक्टिकल परीक्षा में गैरहाजिर रहने वाले छात्रों को दोबारा परीक्षा के लिए विशेष अनुमति नहीं दी जाएगी।

स्कूल प्रबंधन को भी निर्देशित किया गया है कि, वे सभी स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल कराएं। प्रैक्टिकल परीक्षा बाह्य परीक्षक (external examiner) की मौजूदगी में होगी। जिसकी नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा मंडल ही करेगा।

Related Articles

Back to top button