Uncategorized

भिलाई में पति को मारकर लाश के पास बैठी रही रात भर महिला  सुबह इस थाने में किया सरेंडर

By Dinesh chourasiya

 

कमरे के अंदर पड़ा गजेंद्र का शव। - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, पति आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता था। शनिवार की रात भी इसी बात पर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर महिला ने हथौड़े से पति के सिर पर हमला कर दिया।

हमले में पति की मौके पर मौत हो गई। महिला रातभर लाश के पास ही बैठी रही। इसके बाद खुद सुबह थाने पहुंचकर उसने सरेंडर कर दिया। घटना नवई थाना इलाके की है।

जांच करने पहुंचे एएसपी सिटी, सीएसपी, थाना प्रभारी और फोरेंसिक अधिकारी।

आधी रात को शराब पीकर पहुंचा था घर

नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि, गजेंद्र साहू (27 साल) पेशे से ट्रक ड्राइवर था। वो शराब पीने का भी आदी था। उसकी शादी 8 साल पहले राजनांदगांव के छुरिया निवासी नेमा साहू (24 साल) से हुई थी। शादी के बाद से ही गजेंद्र शराब पीकर उससे विवाद करता था।

बताया जा रहा है कि, शादी के बाद दोनों की एक बेटी और बेटा भी है। इसके बाद भी गजेंद्र ने शराब पीने की आदत नहीं छोड़ी। शनिवार देर रात वो शराब पीकर घर पहुंचा। रात 3 बजे नेमा अपने बच्चों के साथ सोई थी। इसी दौरान गजेंद्र उससे गाली गलौज करने लगा।

हथौड़े से सिर पर किया वार

इस पर नेमा को काफी गुस्सा आ गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नेमा ने कमरे में रखे हथौड़े से गजेंद्र के सिर पर वार कर दिया। नेमा सुबह तक घर में शव के साथ रही। रविवार सुबह वो थाने पहुंची और खुद को सरेंडर करते हुए बताया कि, उसने अपने पति को जान से मार दिया है।

गजेंद्र साहू, मृतक

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

सरेंडर के दौरान नेमा का बयान सुनते ही थाना प्रभारी, एएसपी सिटी सुखुनंदन राठौर, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे। उनके साथ फोरेंसिक की टीम भी पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो गजेंद्र की लाश पड़ी थी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button