Uncategorized

CG में स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर,:फुटबॉल की तरह उछलकर जमीन पर गिरा, ड्राइवर पर केस दर्ज

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर के भारतीय नगर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो की टक्कर लगते ही स्कूटी सवार फुटबाल की उछल कर जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी के मुताबिक भारतीय नगर में रहने वाला 19 साल का कृष्णा उर्फ अभ्युदय मिश्रा अपने घर से ही निकला था कि एक मोड़ पर स्कॉर्पियो ड्राइवर ने उसे ठोकर मार दी।

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने ड्राइवर पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस जगह पर पहले कई बार हादसे हो चुके हैं। लोग लंबे समय से इस जगह पर ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button