Uncategorized

CG में अमित शाह के दौरे से पहले 7 नक्सली ढेर:-छत्तीसगढ़ तेलंगाना बॉर्डर पर मारे गए नक्सली, AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मौके से एक-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, लेकिन जवानों ने मुठभेड़ में उन्हें ढेर कर दिया। इसी हफ्ते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बस्तर दौरे पर आने वाले हैं।

जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है।

मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान

मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है। इनमें तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर, डिविजनल कमेटी मेंबर, एरिया कमेटी मेंबर और पार्टी के 2 सदस्य शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। प्रदेश में इस साल 207 से अधिकर नक्सली मारे गए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह के दौरे के पहले नक्सल ऑपरेशन तेज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिसंबर के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। बस्तर में ओलिंपिक खेल कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से अमित शाह नक्सलवाद खात्मे की रणनीति को लेकर मीटिंग करेंगे। उससे पहले जवानों ने नक्सल ऑपरेशन तेज कर दी है।

 

……………………

Related Articles

Back to top button