Uncategorized

By Dinesh chourasiya

 

दुर्ग रेंज IG ने ली यातायात शाखा के अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक।

▪️ यातायात जागरूकता अभियान को तेज करने एवं अनधिकृत और मॉडिफाइड वाहनों, तेज गति से चलने वाले वाहनों और स्टंट बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने दिए निर्देश।

▪️ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा ‘नो एंट्री’ में ट्रक की एंट्री होने पर ट्रैफिक के अधिकारियों को दी चेतावनी।

दिनांक 18 नवंबर 2024 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने दुर्ग जिले की यातायात शाखा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री रिचा मिश्रा और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना था।

बैठक में यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी चार्ट का पालन सुनिश्चित करने एवं अपने ड्यूटी क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने की बात कही। इसके साथ ही, उपलब्ध उपकरणों के सही उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

श्री गर्ग ने बैठक में कहा कि यातायात जागरूकता अभियान अधिक से अधिक और भी चलाने की बात कही एवं अनधिकृत और मॉडिफाइड वाहनों, तेज गति से चलने वाले वाहनों और स्टंट बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, खराब वाहनों को मार्ग से हटाने और यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

आगामी वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर में यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान होने वाले आयोजनों में यातायात नियंत्रण को लेकर विशेष तैयारी करने की आवश्यकता बताई गई। यातायात ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पूर्ण ईमानदारी के साथ ड्यूटी निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह बैठक दुर्ग पुलिस की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और अनुशासित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों को शीघ्रता से लागू करने का निर्देश दिया है ताकि जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

Related Articles

Back to top button