Uncategorized

भिलाई टाउनशिप में 5 दिन तक होगी बिजली कटौती:आज से 23 नवंबर तक चलेगा एनुअल मेंटेनेंस, सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक कटौती

By Dinesh chourasiya

टाउनशिप में बिजली बंद की सूचना - Dainik Bhaskar

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग अंतर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट हर साल की तरह एनुअल मेंटेनेंस का कार्य करने जा रहा है। इसके चलते टाउनशिप के अलग-अलग सेक्टर में अलग-अलग समय पर 19 से 23 नवंबर तक 5 दिन बिजली की कटौती की जाएगी।

बीएसपी के मुताबिक टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने वार्षिक रखरखाव योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए विद्युत रखरखाव का शेड्यूल दिया है। इसके तहत अलग-अलग सेक्टरों का बिजली रखरखाव का काम अलग-अलग दिन किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

जाने किस दिन कहां रहेगी बिजली बंद

  • 19 नवंबर 2024 को रुआबांधा और रिसाली सेक्टर में
  • 20 नवंबर 2024 को डायरेक्टर बंगला और सेक्टर 9 में
  • 21 नवंबर 2024 को सेक्टर 6 का एक तिहाई हिस्सा
  • 22 नवंबर 2024 को सेक्टर 1 में
  • 23 नवंबर 2024 को सेक्टर 6 का एक तिहाई हिस्सा और बीएमडीसी का भाग

मेंटेनेंस के दौरान क्या-क्या होंगे कार्य

मेंटेनेंस के दौरान इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम सब स्टेशन, टैपिंग, डीपी और मेंटिनेंस, ओवरहॉलिंग, ओवर हेड लाइनों का मेंटेनेंस, जंपर को कसना, खराब पिन को बदलना, डिस्क इंसुलेटर, लाइटनिंग अरेस्टर और ट्रांसफॉर्मर में मेंटेनेंस कार्य किया जाता है।

Related Articles

Back to top button