भिलाई में पुलिस ने पकड़ा गौ तस्कर को रायपुर से बेंगलुरु ले जा रहे थे कत्ल खाने ट्रक में मिले 16 मवेशिया
By Dinesh chourasiya

सुपेला पुलिस ने सुपेला टोल नाका के पास तमिलनाडु पासिंग दो ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है। दोनों चालक अपने अपने ट्रक में मवेशियों को भरकर कत्लखाना ले जा रहे थे। इसकी जानकारी बजरंगियों को लग गई। उन्होंने ट्रकों का पीछा किया और पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई करवाई।
सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम ने मंगवाल देर रात सुपेला टोल नाका से दो ट्रक TN 73 AJ0178 और TN 29 CW 7345 पकड़ा था। तलाशी लेने पर उसके अंदर 16 मवेशियों को रखा गया था। इसमें एक ट्रक में 4 गाय, दो बछिया और दो बछड़ा था। इसी तरह दूसरे ट्रक में भी 8 मवेशी भरे थे।








पुलिस ने वाहन को जब्त कर सुपेला थाने खड़ा कराया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वो लोग रायपुर के आगे से इन मवेशियों को खरीदकर ला रहे थे। इसके बाद वो इन्हें बैंग्लोर लेकर जाते और कत्लखाने में छोड़ने वाले थे। ट्रक चालकों ने बताया कि उनके यहां से ही मवेशियों की तस्करी की जाती रही है।

सीएसपी छावनी को मिला था प्वाइंट
आपको बता दें की मवेशी तस्कर रात के अंधेरे में मवेशियों की तस्करी कर रहे थे। इसी दौरान छावनी सीएसपी हरीश पाटिल को प्वाइंट मिला था कि दो ट्रक में मवेशी जा रहे हैं। उन्होंने तुरंत भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश को फोन कर सुपेला पुलिस को अलर्ट किया। खुद वहां पहुंचे और दोनों ट्रकों को धर दबोचा।




पशुओं को भेजा गया गौठान
सुपेला पुलिस ने जब्त किए गए सभी मवेशियों को गौठान भेज दिया है। वहीं दोनों चालकों के खिलाफ पशु अतिचार अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।




