Uncategorized

भिलाई में कार चालक ने तलवार लेकर बाइक सवार को दौड़ाया  जान बचाने थाने पहुंचा युवक

By Dinesh chourasiya

राजेश कुमार, पीड़ित पहुंचा थाने। - Dainik Bhaskar

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक कार चालक ने तलवार लेकर बाइक सवार को जान से मारने के लिए दौड़ाया। बाइक सवार जब जान बचाकर थाने की तरफ भागा तो आरोपी कार चालक ने तलवार लेकर उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। वैशाली नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

वैशाली नगर निवासी राजेश कुमार पिता मोहन गाड़ा ने वैशाली नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि त्योहार होने से वो मंगलवार सुबह 7.30 बजे बाइक से वैशाली नगर मार्केट की तरफ गन्ना और पूजा का सामान लेने जा रहा था। उसी दौरान कैलाश नगर निवासी शुभम सिंह अचानक अपनी कार CG 07 AP 1628 आया और उसे टक्कर मारने की कोशिश की।

बाइक में तलवार मारकर की तोड़फोड़

शुभम काफी नशे में था। बाइक सवार ने उसे सही से चलाने के कहा और आगे जाने लगा। इस शुभम कार को बाइक को ओवरटेक करते हुए आया और कार को बाइक के सामने लगाकर रुकवा लिया। इसके बाद उसने कार के अंदर से तलवार निकाला और युवक को मारने के लिए दौड़ा लिया।

राजेश का आरोप है कि आरोपी उसे गाली देते हुए जान से मारने के लिए दौड़ाया। इससे वो काफी डर गया और वहां से सीधा वैशाली नगर थाने की तरफ भागा। थाने पहुंचकर उसने अपनी जान बचाई। जब उसने पुलिस वालों को इसकी जानकारी दी और उन्हें लेकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि वहां उसकी बाइक में तलवार से कई बार मारकर उसे तोड़ने और उसमें आग लगाने की कोशिश की।

घटनास्थल से लिए सीसीटीवी फुटेज

बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किया है। फुटेज में आरोपी तलवार लेकर युवक को दौड़ाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अभी देने से मना किया है। इस संबंध में जब वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी की जब्त की कार।

पुलिस ने जब्त की कार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार को जब्त कर लिया है। राजेश के बड़े भाई का कहना है कि जिस तरह से तलवार लेकर खुलेआम उसके भाई को मारने के लिए दौड़ाया गया है, उससे न सिर्फ वो और उनका परिवार बल्कि वहां मौजूद लोग दहशत में हैं। पुलिस को चाहिए को वो इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

Related Articles

Back to top button