Uncategorized

भिलाई में BJP विधायक रिकेश सेन ने पकड़ा युवक का जबड़ा भूपेश बघेल  बोले-भाजपा का यही चाल,चरित्र और चेहरा, रिकेश बोले-गर्दन पकड़ने और धमकाने का काम आपका

By Dinesh chourasiya

 भिलाई से वैशाली नगर विधायक रीकेश सेन ने गुरुवार को एक युवक का जबड़ा पकड़ लिया। पूर्व CM भूपेश बघेल ने इस विवाद का वीडियो X पर पोस्ट किया। बघेल ने लिखा कि ये विधायक हैं। ये कैसा व्यवहार है ?। यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा।

इस पर विधायक रिकेश सेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैंने किसी से कोई बदसलूकी नहीं की। मैं तो भाई की तरह समझा रहा था। साथ ही रिकेश सेन X पर भी भूपेश बघेल को जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि गर्दन पकड़ने और धमकाने का काम भूपेश बघेल जी आपके लोगों ने आपके नेतृत्व में 5 साल किया है।

इसलिए आज सत्ता से बाहर हो। बिना पूर्ण जानकारी के वीडियो के बीच के भाग को पोस्ट करना आपकी ओछी राजनितिक मानसिकता को दर्शता है।

गांधी परिवार के नाम पर बने वार्डों के नाम बदले जाएंगे- रिकेश सेन

भूपेश बघेल के आरोपों के बाद विधायक राकेश सेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैशालीनगर विधानसभा में गांधी परिवार और कांग्रेस नेताओं के नाम वाले सभी वार्डों का नाम बदला जाएगा। कांग्रेस और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना की मांग पर यह प्रस्ताव बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि वे अब वार्डों और तालाबों के नए नामों का प्रस्ताव MIC को भेजेंगे। उम्मीद है कि पूर्व सीएम बघेल, मेयर और क्रांति सेना उनके प्रस्ताव का समर्थन जरूर करेगी। क्रांति सेना वैसे भी कांग्रेस की B टीम है।

क्या है वायरल वीडियो और विवाद ?

दरअसल, कुरुद के नकटा तालाब के नामकरण को लेकर विवाद हुआ है। विधायक सेन ने बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मभूषण स्व. शारदा सिन्हा के नाम पर तालाब का नाम शारदा सरोवर रखने की घोषणा की है। इसी घोषणा के बाद युवा क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष चेतन वर्मा ग्रामीणों के साथ आपत्ति जताने आए थे।

कुरुद के ग्रामीणों का कहना था ?

कुरुद के ग्रामीणों का कहना था कि नामकरण पहले स्व.देवदास बंजारेजी के नाम पर हो चुका है। अब शारदा सिन्हा के नाम पर तालाब का नाम रखा जा रहा है। इसी को लेकर विधायक सेन और चेतन वर्मा बातचीत कर रहे थे, तभी विधायक युवक के कंधे पर हाथ रखा और जबड़ा को पकड़े नजर आए।

मेरी बात से पता नहीं क्यों चिढ़ गए विधायक ?

वहीं मामले में चेतन वर्मा ने कहा कि वह केप-1 के निवासी हैं। वह कुरुद के लोगों के साथ विधायक से बात करने गए थे। पता नहीं क्यों वह मेरी बातों से चिढ़ गए। विधायक ने मेरा जबड़ा पकड़ लिया, लेकिन मैंने कोई शिकायत नहीं की है और न ही कोई आरोप लगा रहा हूं। मुझे विधायक के सामने शांतिपूर्वक अपनी बात रखनी थी और मैंने अपनी बात रखी

Related Articles

Back to top button