Uncategorized

CG में 2 ASI और एक आरक्षक आपस में भिड़े:काम को लेकर हुआ विवाद, एक का दांत और दूसरे का हाथ टूटा एसपी ने किया दोनों को लाइन अटैच 

By Dinesh chourasiya

कोरबा के सिटी कोतवाली में पदस्थ दो सहायक उप निरीक्षक (ASI) और एक आरक्षक के बीच हाथापाई हो गई। इस हाथापाई में एक ASI के दांत टूट गए। वहीं दूसरे का हाथ टूटा है। एसपी ने एक्शन लेते हुए दोनों ASI को लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं आरक्षक पहले से ही लाइन में रहकर न्यायालय कार्य में संलग्न है।

मामला 6 नवंबर की शाम करीब सात बजे का है। जानकारी के मुताबिक थाने के भीतर दो मुखबिर और गवाहों को लेकर आरक्षक नितेश मिश्रा और ASI अश्वनी वर्मा के बीच बहस हो रही थी। ​​​​​ASI वर्मा आरक्षक को ये कहते हुए फटकार लगा रहे थे कि वो ASI अजय सिंह​​​​​​​ के बताए हुए काम को ज्यादा तवज्जो देता है और प्राथमिकता से करता है।

इसके बाद ASI वर्मा​​​​​​​ और आरक्षक मिश्रा भिड़ गए। इस बीच थाने में बैठे हुए ASI अजय सिंह​​​​​​​ भी खुद के बारे कही गई बातें सुन ASI वर्मा की ओर बढ़े। सिंह ने वर्मा की बातों पर आपत्ति जताई। इस बीच विवाद बढ़ा और दोनों ASI भी आपस में हाथापाई करने लगे।

थाने ने मौजूद स्टाफ ने तीनों को अलग कराया। इस बीच पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसपी को भी दी गई। जिसके बाद उन्होंने सीएसपी भूषण एक्का को जांच के निर्देश दिए। पुराने विवाद को लेकर हुए घटनाक्रम में तात्कालिक तौर पर जो बातें सामने आई उनके आधार पर दोनों ASI को लाइन अटैच कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button