Uncategorized
CG में पुलिस-नक्सली मुठभेड़…2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:बीजापुर में सुबह से फोर्स ने घेरा; रुक-रुककर हो रही फायरिंग
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। जवानों ने नक्सलियों को उनके ठिकाने में घुसकर घेर रखा है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को ऑपरेशन पर भेजा गया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हो गई। नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है ये अभी स्पष्ट नहीं है। सारे जवान सुरक्षित हैं।







यह खबर अपडेट होगी




