Uncategorized

CG में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारा चाकू; बोला-मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा युवती ने तोड़ा दम

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने शुक्रवार को नाबालिग प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। लड़की ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। इसके चलते वह काफी गुस्से में था और लड़की के घर में घुसकर उसे मार दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी इतना गुस्से में था कि उसने चाकू से एक के बाद एक कई वार लड़की के पेट में किए। जिससे लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के दौरान लड़की से आरोपी बोला कि- अगर मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी का भी नहीं होने दूंगा।

आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया।

दो साल से दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग

थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि चांटीडीह कुंदरूपारा में रहने वाला सागर साहू (18) मेडिकल स्टोर में काम करता है। करीब 2 साल पहले उसकी दोस्ती 17 साल की लड़की से हुई थी। तभी से दोनों प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले कुछ समय से लड़की ने उससे मिलना और बातचीत करना बंद कर दिया था।

बताया जा रहा है कि लड़की के माता-पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। रोज की तरह शुक्रवार सुबह वे काम पर चले गए थे। इसी बीच सुबह करीब 9 बजे सागर साहू लड़की को मनाने के लिए उसे घर पहुंच गया। दोनों बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान उनमें विवाद शुरू हो गया।

हत्या की वारदात के बाद लगी लोगों की भीड़।

आरोपी प्रेमी बोला- मेरी नहीं तो किसी और की होने नहीं दूंगा

आरोप है कि दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि सागर ने चाकू निकाल लिया और लड़की के पेट में मार दिया। खून से लथपथ लड़की वहीं जमीन पर गिर पड़ी और उसने दम तोड़ दिया। चीख सुनकर तब तक लोग एकत्र हो तो सागर घर से भागता हुआ दिखाई दिया।

लोग अंदर पहुंचे तो लड़की का शव पड़ा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में सागर साहू ने बताया कि लड़की किसी और को चाहने लगी थी। उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। मैंने उसे चाकू मारते हुए कह दिया कि मेरी नहीं हो सकती तो किसी की होने नहीं दूंगा।

………………

Related Articles

Back to top button