Uncategorized

छत्तीसगढ़ में हाईकोर्ट ने आगामी 15 दिनों के भीतर SI भर्ती परीक्षा के 975 रिजल्ट जारी करने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिया

By Dinesh chourasiya

 

बिलासपुर – कई महीनों से आंदोलनरत SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अब हाई कोर्ट ने रास्ता साफ कर दिया है. हाईकोर्ट जस्टिस एन.के. व्यास के सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को 975 पोस्ट के लिए परिणाम जल्द जारी करने के आदेश दिए हैं. हाईकोर्ट ने आगामी 15 दिनों के भीतर SI भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिया है.

बता दें, साल 2021 के अक्टूबर में राज्य सरकार ने 975 पोस्ट के लिए विज्ञापन जारी किया था. लेकिन अब तक परीक्षा के परिणाम जारी नहीं करने को लेकर अभ्यर्थी कई बार आंदोलन कर चुके हैं. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अब जल्द ही अभ्यर्थियों की परेशानी खत्म होने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button