
Uncategorized
CG में पुलिस प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या..क्षेत्र में सनसनी..
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हत्या सनसनीखेज मामला समाने आया है. जहां सूरजपुर कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है.







दोनों की लाश घर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में संदिग्ध हालात में मिली है. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
फिलहाल, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.








