Uncategorized

भिलाई में उप मुख्यमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम को सामाजिक कार्यक्रम में बदला:लोकार्पण पट्टी में नहीं था विधायक देवेंद्र यादव का नाम, कांग्रेस के विरोध के बाद भिलाई नगर निगम रूपरेखा बदली

By Dinesh chourasiya

सांसद विजय बघेल ने काटा कार्यक्रम का फीता - Dainik Bhaskar

भिलाई डबरापारा सम्राट अशोक चौक में सम्राट अशोककी प्रतिमा और स्थल के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग सांसद विजय बघेल को आना था। भिलाई निगम की एक गलती से कांग्रेसियों ने डिप्टी सीएम को काला झंडा दिखाने की योजना बनाई। बाद में इस पूरे कार्यक्रम को समाजिक कार्यक्रम बना दिया गया।

जानकारी के मुताबिक भिलाई के  बरापारा में सम्राट अशोक चौक में अशोक प्रतिमा को उन्नयन और वहां स्थल का सौंदर्यीकरण किया गया था। मौर्य समाज के लोगों की पहल पर विधायक देवेंद्र यादव ने भी यहां के विकास में सहयोग किया था। समाज के लोगों ने इस स्थल का लोकार्पण करने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव को बुलाया था।

दीप प्रज्जवलित करते उप मुख्यमंत्री अरुण साव व अन्य अतिथि

तय कार्यक्रम के तहत अरुण साव रविवार दोपहर एक बजे कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे। इस कार्यक्रम को कुश जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम का नाम दिया गया और भिलाई नगर निगम के सहयोग से आयोजित किया गया। लोकार्पण के दौरान यहां एक ग्रेनाइट की पट्टिका भी लगाई गई, लेकिन उसमें निगम ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का नाम नहीं डाला।

जैसे ही यह बात कांग्रेसी नेताओं को पता चली उन्होंने कहा यदि देवेंद्र के बिना नाम वाली पट्टी का लोकार्पण हुआ तो वो लोग डिप्टी सीएम को काला झंडा दिखाएंगे। यह बात शायद डिप्टी सीएम को पता चल गई और उन्होंने कार्यक्रम में आने से भी मना कर दिया था। बाद में मौर्य समाज के लोगों ने इस पूरे कार्यक्रम को समाजिक कार्यक्रम घोषित किया।

इसके बाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद विजय बघेल, महापौर नीरज पाल, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक रिकेश सेन यहां पहुंचे। उन्होंने समाज को कुश जयंती की बधाई दी। सम्राट अशोक की तस्वीर पर पूजा अर्चना की,लेकिन सौंदर्यीकरण का लोकार्पण नहीं किया गया। सभी अतिथि केवल मंचीय कार्यक्रम के बाद लौट गए।

लोकार्पण पट्टिका से गायब कर दिया देवेंद्र यादव का नाम

कुश जयंती औऱ मौर्या कुशवाहा समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में निगम की ओऱ से लोकार्पण पटि्टका लगाई गई थी। इस पटि्टका में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद विजय बघेल, महापौर नीरज पाल, विधायक रिकेश सेन सहित पार्षदों का नाम लिखा गया था, लेकिन स्थानीय विधायक देवेन्द्र यादव का नाम नहीं होने से कांग्रेसी जमकर नाराज हुए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव को काला झंडा दिखाने की योजना बना डाली। बाद में निगम प्रशासन ने आनन-फानन में पटि्टका को हटा दिया।

Related Articles

Back to top button