Uncategorized

भिलाई में जिस बोर से निकल रहा गर्म पानी वहां पहुंचे भू-वैज्ञानिक मशीन से की जांच, सैंपल भी लिया; कहा-केमिकल रिएक्शन की करेंगे जांच

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में पानी की महक को चेक करते भू-वैज्ञानिक अमित। - Dainik Bhaskar

 भिलाई में एक घर के बोर से खौलता पानी निकल रहा है। इसका रहस्य गहरा गया है। भू-वैज्ञानिक ने यहां कोई बड़ी कैमिकल फैक्ट्री से जल स्त्रोत मिलने, जमीन के नीचे लाइम स्टोन होने या कैल्शियम रिएक्शन होने की संभावना जताई है। जिस कारण बोर का पानी गर्म हो सकता है।

दरअसल, भिलाई पावर हाउस से लगे शहीद वीर नारायण वार्ड पहुंचकर गुरुवार को भू-वैज्ञानिकों ने बोर के पानी का सैंपल लिया। लेकिन उसमें भी कोई ठोस कारण पता नहीं चला, तो अब विशेष मशीन से इसकी जांच की जाएगी। जल्द ही रायपुर और भिलाई के भू-वैज्ञानिकों की एक टीम यहां जांच करने आएगी।

दरअसल, वार्ड क्रमांक-38 में प्रेमा देवी शर्मा का घर है। जहां 28 साल पुराना एक बोर है। पिछले 15 दिनों से इस बोर से खौलता पानी निकल रहा है

स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी (CSVTU) से भू-वैज्ञानिक अमित प्रकाश मुल्तानिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

अमित प्रकाश ने बोर को चालू कर जब गर्म पानी का टंप्रेचर चेक किया, तो वो भी अचंभित रह गए। पानी वाकई काफी अधिक गर्म है। इतना गर्म पानी भू गर्भीय संरचना में बदलाव के कारण ही हो सकता है, लेकिन जब तक पूरी तरह से जांच ना हो जाए, इसके बारे दावे से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

पानी का सैंपल टेस्ट मिला नॉर्मल

अमित प्रकाश मुल्तानिया ने बताया कि, एक कांच के बोतल में बोर के गर्म पानी का सैंपल कलेक्ट कर लैब में चेक किया गया। उस पानी और सामान्य पानी में कहीं से भी कोई बदलाव नहीं है। पानी पूरी तरह से सामान्य और सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि, वो पानी के सैंपल का एक दो कैमिकल टेस्ट और करेंगे। इसके बाद भी ठोस कारण नहीं मिला, तो रविशंकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और भू-वैज्ञानिक निनाद बोधनकर के साथ इसकी जांच कुछ विशेष प्रकार की मशीनों के जरिए भी करेंगे।

अर्थिंग टेस्ट कराने की दी सलाह

अमित प्रकाश मुल्तानिया ने प्रेमा देवी को उनके घर की अर्थिंग कनेक्शन को भी चेक कराने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि, कई बार अर्थिंग में कुछ फाल्ट के चलते भी ऐसा हो सकता है। सीएसईबी या निगम के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट से इसकी जांच करने के बाद वो आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

पानी देखने वालों की लग रही भीड़

इधर, मीडिया में खबर आने के बाद से प्रेमा देवी के घर गर्म पानी देखने वालों की भीड़ जुट रही है। प्रेमा देवी के बेटे बृजेश शर्मा का कहना है कि, लोग इसे देवी का चमत्कार बता रहे हैं। उनके घर के आंगन में बोर के ठीक सामने मां दुर्गा का मंदिर है। घर के सभी लोग पूजा पाठ करने वाले हैं। लोगों का कहना है कि, यह माता का ही चमत्कार है

Related Articles

Back to top button