
Uncategorized
दुर्ग में फ्लिप कार्ड डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल लूटी , एक साल बाद 2 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
By Dinesh chourasiya
दुर्ग | कोतवाली पुलिस ने सालभर पहले हुई लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ऑनलाइन चार मोबाइल मंगाए थे। जब डिलीवरी ब्वॉय उन्हें देने पहुंचा तो उसके साथ मारपीट कर चारों मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने शंकर नगर दुर्ग निवासी आरोपी साहिल वासनिक और अविनाश कसेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि डिलीवरी बॉय रवि देवांगन निवासी शक्ति नगर ने 23 नवंबर 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी के मुताबिक 14 नवंबर को उसके मोबाइल पर फ्लिप कार्ट में आईफोन 12 के चार मोबाइल के लिए रिक्वेस्ट भेजा गया था। मोबाइल लेकर वह ब्राह्मण पारा पहुंचा और नंबर पर फोन लगाया तो उसे मोहलाई आने कहा गया। मोबाइल को खोल कर दिखाने पर आरोपी तीन मोबाइल लूटकर फरार हो गया।




