भिलाई में विशाल शिवलिंग और शंकर की झांकी के साथ 12 को निकलेगी कावड़ यात्रा
By Dinesh chourasiya

चरोदा बस्ती के प्राचीन कुआं से देवबलौदा शिव मंदिर तक विशाल कांवड़ यात्रा 12 अगस्त को निकाली जाएगी। इसमें विशाल शिवलिंग और भगवान शंकर की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। इसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल और भिलाई-3 चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे करेंगे।
महापौर के नेतृत्व में दो साल से कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। सुबह 10 बजे चरोदा बस्ती के सौ साल पुराने कुएं में पूजा अर्चना कर जल लेकर शिव मंदिर देवबलौदा के लिए निकलेगी। चरोदा बस स्टैंड, पंचशील नगर, पदुम नगर, सिरसा गेट चौक, जी-केबीन से होते हुए देवबलौदा जाकर शिव मंदिर में जल अर्पण किया जाएगा। फिर कावड़ यात्रियों के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा। चरोदा बस स्टैंड में व्यापारी प्रकोष्ठ के सदस्य, ब्रह्मकुमारी बहनें, काली मंदिर, पदुमनगर, सिरसा गेट चौक में मुस्लिम समाज के सदस्य, जी केबिन में एवं देवबलौदा के नागरिक कांवड़ यात्रा का स्वागत करेंगे।







शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति की कांवड़ यात्रा 11 को शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति की ओर से 11 अगस्त रविवार को विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। समिति के सदस्य के लिए कुम्हारी टोल नाका के पास खारुन नदी से सुबह 6 बजे जल लेंगे। फिर कुम्हारी, साइंधाम, जंजगिरी, चरोदा, भिलाई-3, डबरापारा, खुर्सीपार, पावर हाउस, सुपेला, नेहरू नगर, वाई सेप ब्रिज, मालवीय नगर, पटेल चौक, गंजपारा होते हुए करीब 33 किलोमीटर पैदल चलकर महमरा एनिकट स्थित शिवमंदिर में जल अर्पण करेंगे। शाम 7 बजे जल से अभिषेक के बाद गंगा मइया की आरती की जाएगी।




