Uncategorized

छत्तीसगढ़ में एक साल में 1.20 लाख लोगों को कुत्तों ने काटा मानव अधिकार आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, कहा- ये समस्या एक महामारी की तरह

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में 1 लाख 19 हजार 928 लोगों को कुत्तों ने काटा है। जबकि 3 लोगों की मौत हुई है। बढ़ते डॉग बाइट की घटनाओं पर मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। रायपुर नगर निगम समेत सभी जिलों के नगरीय निकाय को आवारा कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण की 15 दिनों में जानकारी मांगी है।

छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक ने बताया कि, पूरे देश में कुत्तों के काटने से 286 मौतें हुई हैं। इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों के काटने की घटना मानव जीवन के लिए संकट और भयावह स्थिति को बताता है। यह एक महामारी के रूप में है।

छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग ने बढ़ते डॉग बाइट की घटनाओं पर संज्ञान लिया है।

रायपुर में सबसे अधिक कुत्ते काटने की घटना

मानव आयोग के मुताबिक, प्रदेश में सबसे अधिक रायपुर में 15953 डॉग बाइट की घटनाएं हुई है। बिलासपुर के 12301, दुर्ग 11084, कोरबा में 8431 और राजनांदगांव में 6328 कुत्ते के काटने मामले सामने आए हैं। वहीं कोरबा में 1, बलौदाबाजार 1और राजनांदगाव में 1 मौत हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक कहा कि, यह बेहत घातक है। इससे बचने के लिए वैक्सीनेशन होता है, लेकिन एक व्यक्ति जिसे कुत्ता काटता है, उसे 6 वैक्सीन लेना पड़ता है। डॉक्टर के अनुसार, लगभग 1 लाख से अधिक डॉग बाइट के केस में 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। आर्थिक नुकसान समाज को उठाना पड़ा है।

आयोग ने निकायों से मांगी जानकारी

उन्होंने कहा कि, लोगों को जागरूक करना भी ज़रुरी है। इसके रोकथाम के लिए नगर निगम को एक्शन लेने की जरूरत है। आयोग ने प्रदेश के सभी नगर निगमों से जानकारी मांगी है कि कितने आवारा कुत्तों को पकड़ा, कितनों का बधियाकरण किया, कितने कुत्तों को एंटी रैबीज टीका लगवाया और आवारा कुत्तों के व्यवस्थापन के लिए क्या काम किए गए है।

ढाई साल की बच्ची पर कुत्तों ने किया था हमला

नवंबर 2023 में महीने में रायपुर के रामनगर इलाके में कुत्तों ने ढाई साल की बच्ची पर हमला कर दिया था। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची को घसीटते कुत्ते हुए ले गए और नोचने लगे।

इस दौरान वहां मौजूद बाकी बच्चों के शोर मचाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। कुत्तों को खदेड़ा, तब उसकी जान बच पाई थी। कुत्तों के काटने से बच्ची के सिर, चेहरे और शरीर पर 15 से ज्यादा जगह खरोंच आई थी।

5 दिन बाद डॉक्टर को कुत्ते ने काटा

इस घटना के 5 ​​​​​दिन बाद ही रायपुर के कटोरा तालाब के पास एक कुत्ते ने रायपुर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के HOD डॉक्टर अरविंद नेरल पर हमला किया था। इस दौरान डॉक्टर ने कुत्ते जबड़े से अपना पैर छुड़ाना चाहा, लेकिन दूसरे पैर पर भी कुत्ते ने काट लिया। जिससे उनके दोनों पैर से खून भी निकलने लगा था।

2 पिटबुल डॉग ने डिलीवरी बॉय पर जानलेवा अटैक

13 जुलाई 2024 को रायपुर में 2 पिटबुल डॉग ने डिलीवरी बॉय पर जानलेवा अटैक किया था। अनुपम नगर में एक डिलीवरी बॉय पार्सल छोड़ने डॉक्टर के घर आया था। इसी दौरान पिटबुल ने अपने जबड़े से युवक के हाथों को नोंच लिया। वहीं, दूसरा डॉग युवक के पैरों को काटते रहा।

पिटबुल डॉग भौंकते हुए उसके पास पहुंचे और पैर-हाथ को जबड़े में फंसा लिया। युवक किसी तरह अपनी जान बचाते हुए सड़क किनारे खड़ी एक कार पर चढ़ गया। कार की हाइट अधिक होने की वजह से पिटबुल चढ़ नहीं पाया। युवक के शरीर से इतना खून बह रहा था कि कार पर भी फैल गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Related Articles

Back to top button