Uncategorized

दुर्ग जिले के कुम्हारी में सड़क दुर्घटना में बीएससी की छात्रा की मौत:ब्वाय फ्रैंड के साथ रायपुर से लौटते समय हुआ हादसा, बाइक ट्रक से टकराई

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत एक बाइक सामने जा रहे ट्रक से टकरा गई। इसमें बाइक सवार बीएससी की छात्रा मधु भुआर्य की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक दुर्गेश ध्रुव का कुम्हारी के एपेक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुम्हारी थाना प्रभारी जयराम कुर्रे ने बताया कि मृतिका की पहचान मधु भुआर्य के रूप में हुई है। मधु दुर्ग के साइंस कॉलेज में बीएससी फर्स्ट इयर में पढ़ रही थी। वो बालोद जिले के हाथी गोर्रा गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में शासकीय पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

पोस्टमार्टम के दौरान पंचनामा कार्रवाई करती पुलिस और मौजूद परिजन

मधु सोमवार को अपने परिजनों से बात की वो कॉलेज पढ़ाई करने जा रही है। उसके बाद वो बालोद निवासी दुर्गेश ध्रुव नाम के लड़के साथ बाइक में बैठकर रायपुर चली गई। वहां दनों दोपहर से शाम तक घूम और फिर शाम को दुर्गश उसे छोड़ने के लिए दुर्ग आ रहा था। वो जैसे ही कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज को क्रास किया आगे जा रहे ट्रक CG 04 JA 0217 के डाला से टकरा गया।

ट्रक से टकराने के बाद दोनो सड़क में दूर जा गिरे। इसमें मधु के सिर और अन्य जगह में गहरी चोट आई। वहीं दुर्गेश के पैर और कांधे में चोट आई है। कुम्हारी पुलिस ने दोनों को पास के अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्गेश का इलाज जारी है। मंगलवार 6 अगस्त को मधु के शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मरचुरी लाया गया। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर गई ब्वायफ्रैंड के साथ घूमने

कुम्हारी टीआई ने बताया कि बालोद के रहने वाले दुर्गेश और मधु की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दुर्गेश सोमवार 5 अगस्त को मधु से मिलने के लिए पहुंचा था। वहां से दोनों ने घूमने जाने का प्लान बनाया और फिर रायपुर चले गए। परिजनों ने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से मना किया है।

Related Articles

Back to top button