छत्तीसगढ़

कार में स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, यातायात पुलिस ने काटा 9800/- का चालान

By Dinesh chourasiya

 बिलासपुर – यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए, युवक ने चलती कार में स्टंट मारते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने कार के नंबर को ट्रेस कर युवक को 9800 रुपये का चालान थमाया, तिफरा निवासी अनूप डेविड ने अपनी कार CG 10 BK 9153 मे कोटा गनियारी रोड मे स्टंट मरते हुए फोटो वायरल किया जो यातायात पुलिस के हाथ लगी.

वाहन में ब्लैक फिल्म भी लगा हुआ था. जिसे निकलवाया गया
वीडियो में दिख रहे दूसरे कार चालक के खिलाफ भी यातायात पुलिस कार्रवाई कर रही है

गौरतलब है कि ट्रैफ़िक पुलिस लगातार यातायात नियमों की जानकारी देने लोगों को जागरूक कर रही है. लेकिन उसके बाद भी कई लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे है.जिन्हें पुलिस चालान थमाकर कड़ी हिदायत दे रही है..

Related Articles

Back to top button