Uncategorized

बूथ स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में वार्ड 1 खमरिया शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर निकाली गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार,बूथ स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में आज दिनाँक 11 अक्टूबर 2022 को शाम 4:00 बजे से वार्ड 1 खमरिया शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा की गई।

सात ब्लॉक के प्रत्येक बूथ तक पहुंचने की कार्य योजना बनाई गई है।

जुनवानी पँहुच कर पदयात्रा का समापन सभा स्थल पर हुई जहाँ कांग्रस पार्टी के वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए सभा को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के साथ ही हमें प्रदेश के सभी बूथो तक पदयात्रा आयोजित करना है। हर मतदान केंद्र अध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष को पदयात्रा की जवाबदारी सुनिश्चित करना है। एआईसीसी के कार्यक्रमों के अनुसार हमे यात्रा कार्यक्रम चलाना है। यह यात्रा राहुल गांधी के यात्रा तक चलेगी।

पदयात्रा में पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी,अंत्यावसायी वित्त निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी,पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,प्रदेश महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया,नगर निगम सभापति गिरिवर बंटी साहू,श्रीमती तुलसी साहू,ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार कशयप,गिरी राव,जे आर साहू,जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य,MIC सदस्य संदीप निरंकारी,केशव चौबे,श्रीमती रीता सिंह गेरा,श्रीमती नेहा साहू,चंद्रशेखर गवई,रिखी राम साहू,पार्षद श्रीमती सुभद्रा सिंह,रवि कुर्रे,अजय सिर्वविकर,संजीत चक्रवर्ती,निरंजय बिसाई,जोहन सिन्हा,प्रवक्ता राजेश शर्मा,दिनेश पाठक,महेंद्र साहू,नरसिंह नाथ,मो रफीक,सुभाष साव,फारूक खान,वाई के सिंह,प्रभाकर जनबन्दू,शमशेर सिद्दकी,भुनेश्वरी रानी,ईश्वरी बढ़ानी,अनिशा बघेल,कीर्ति वर्मा,आशा गोंड,अरुण सिंह,विनोद यादव,किसान यादव,गोविंद कोशले,विष्णु बारले,बद्रीनाथ बघेल,राजू पाल,बजरंगी लाल सिंह,पलाश लीमेश,कन्हैया चुरहे,प्रदुमन सूर्यवंशी,विभोर दुर्गकर,मधु चोबे,वाशु पांडे,दीपक साहू,महेंद्र खोबरागड़े,गुलाम उस्मानी,नीतीश कशयप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button