Uncategorized

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, 4 वाहन जलकर राख, कोई जनहानि नहीं

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मुस्कान पेट्रोल पंप में खड़ी 4 गाड़ियों में भीषण आग लग गई। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर अग्नि शामक यंत्र, रेत और पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग और फैल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक आग कार से स्कूटी, मालवाहक ऑटो और क्रेन तक जा पहुंची। गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं। पूरा मामला कुसमुंडा क्षेत्र के इमली छापर का है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मुस्कान पेट्रोल पंप में खड़ी 4 गाड़ियों में भीषण आग लग गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा, एस आई राकेश गुप्ता,आरक्षक लेखराम धीरहे मौके पर पहुंचे। साथ ही SECL कुसमुंडा की दमकल विभाग के साथ कोरबा दमकल विभाग को जानकारी दी गई।

एक घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम महज एक किलोमीटर की दूरी पर रहती है, फिर भी सूचना मिलने के एक घंटे देरी से पहुंची। तब तक पेट्रोल पंप में उठी आग की चिंगारियों ने एक एक कर चार गाड़ियों को जलाकर स्वाहा कर दिया।

पेट्रोल पंप में उठी आग की चिंगारियों ने एक एक कर चार गाड़ियों को जलाकर स्वाहा कर दिया।

किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई

SECL और कोरबा फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचते ही जमकर पानी की बरसात की। कुछ देर बार आग पर काबू पा लिया गया। डीजल टंकी और कार्यालय तक आग नहीं पहुंच पाई थी। वाहनों के नुकसान के अलावा किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

डीजी वाहन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह प्रथम दृष्ट्या पेट्रोल टंकी परिसर में खड़ी डीजी वाहन में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कुसमुंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button