बिहार

बीजेपी के कार्यक्रम में कई राउंड चली गोलियां, एक कार्यकर्ता को लगी गोली। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

 

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा के मुरलीगंज में रविवार दोपहर बीजेपी के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच फायरिंग की घटना सामने आयी है। एक कार्यकर्ता के पैर में गोली लगने से कार्यकर्ता घायल भी हो गया है। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी में फायरिंग की बात सामने आई है, आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाई थी। बीजेपी ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत मुरलीगंज में रविवार को प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे, इसी दौरान बीजेपी नेताओं पंकज पटेल और संजय भगत के गुट में कहानीसुनी हो गई और बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई।

वहीं हाथापाई के बाद पंकज पटेल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी और गोली दूसरे गुट के एक कार्यकर्ता के पैर में जा लगी। लहूलुहान कार्यकर्ता को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। यही नहीं, आरोपी पंकज पटेल और घायल संजय भगत के गुट में हुई मारपीट में कई लोग चोटिल भी हो गए। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रेफर किया. वहीं, एक्शन लेते हुए आरोपी पंकज पटेल को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button