
उत्तरप्रदेश
Instagram पर बीवी ने पति को किया Block तो गला दबाकर दी हत्या, बढ़ते Followers से भी जलता था पति..
By Dinesh chourasiya
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो उसके बढ़ते इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से जलन रखता था। ख़बर है कि आरोपी पति ने बच्चों के सामने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या की। वारदात को अंजाम देने के बाद पति पुलिस को गुमराह करने की हरसंभव कोशिश करता रहा लेकिन बच्चों ने उसकी पोल खोल दी और फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
इस संबंध में पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर केस भी दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पति को ये भी शक था कि उसकी पत्नी फॉलोअर्स से चोरी-छिपे मिलती है। जानकारी दी गई कि कुछ दिन पहले ही महिला ने अपने पति को इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर दिया था जिससे वो काफी नाराज था।









