Uncategorized

SEX के दौरान प्रेमिका ने प्रेमी का काट डाला प्राइवेट पार्ट पुलिस ने आरोपी महिला को लिया हिरासत में  जानिए पुरा मामला है क्या 

By Dinesh chourasiya

बिहार के छपरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी  क़ी बेवफाई से प्रेमिका इतनी आहत हुई क़ी सेक्स  दौरान ही प्रेमी का लिंग  काट डाली। इसके बाद प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटकर नाली में बहा दी। पीड़ित युवक नगर निगम का पार्षद है। वहीं आरोपी युवती डॉक्टर है। फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला छपरा जिले के मढौरा थाना इलाके की है।

दरअसल आरोपी महिला डॉक्टर है। उसका नाम डॉक्टर अभिलाषा है। मढ़ौरा में नर्सिंग होम चलाती है। महिला का मढ़ौरा के वार्ड 12 के वार्ड पार्षद वेदप्रकाश से दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान पीड़ित ने शादी की बात कहते हुए महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने एक-दो दिन के अंदर कोर्ट मैरिज का वादा किया था। उसके (वेदप्रकाश) नाम क़ी मेहंदी भी हाथों पर रचाई थी। घटना वाले दिन दोनों संबंध बना रहे थे। इसी दौरान महिला ने एक बार फिर से प्रेमी से शादी करने की बात पूछी। इस पर प्रेमी से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला डॉक्टर ने साजिश के तहत सूईं देकर पहले तो प्रेमी को बेहोश किया। इसके बाद युवक के प्राइवेट पार्ट (लिंग) को चाकू से काटकर बाथरुम में फ्लश कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दर्द के कहारते युवक को मंढोरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति चिंताजनक होने के कारण प्राथमिक इलाज के पहले छपरा और उसके बाद पटना रेफर कर दिया है।

मुझे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं

महिला ने कहा कि आज भी उसने मुझसे कोर्ट मैरिज करने को कहा था। शादी को लेकर मैंने अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई थी। लेकिन आज फिर उसने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद मैंने उसका गुप्तांग काटकर टॉयलेट में फ्लश कर दिया। महिला ने यह भी कहा कि आज मैंने जो भी किया है, मुझे उसका कोई अफसोस नहीं है। वो किसी और लड़की के चक्कर में था। वो मुझे बस यूज कर रहा था। अब वह किसी के साथ सम्बन्ध नहीं बना पायेगा।

 

Related Articles

Back to top button