Uncategorized

हरियाणा में चलती मालगाड़ी से कंटेनर गिरे:3 किमी रेलवे ट्रैक टूटा,14 ट्रेनें रद्द, 38 डायवर्ट; साढ़े 7 घंटे बाद दिल्ली-अंबाला रेल लाइन बहाल

By Dinesh Kumar

हरियाणा के करनाल में मंगलवार सुबह तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से करीब 8 कंटेनर गिर गए। कंटेनर गिरने की वजह से बिजली लाइन और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा। जिसके बाद रेलवे ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों की आवाजाही रोक दी।

इस रूट पर 14 पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वहीं 38 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया। इस रूट पर रोजाना 60 से 70 रेल गाड़ियां अप-डाउन करती हैं। जो प्रभावित हुई हैं।

शुरूआती जांच के बाद बताया गया कि मालगाड़ी का ऐक्सल टूट गया था, जिससे लगे झटके के बाद मालगाड़ी से कंटेनर जा गिरे। वहीं मालगाड़ी के पिछले पहिए डीरेल होने की भी सूचना है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

वहीं करीब साढ़े 7 घंटे बाद रेलवे ने रिपेयरिंग कर दिल्ली-अंबाला रेल लाइन को ठीक कर दिया है। इस पर करनाल से अंबाला मालगाड़ी भेजकर ट्रायल किया जा चुका है।

वहीं अंबाला से दिल्ली रेल लाइन की अभी रिपेयरिंग की जा रही है। इस लाइन पर अभी ट्रेनों की आवाजाही बहाल नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button