
अंडर ब्रिज खुलने को लेकर गतिरोध बरकरार मंत्रियों के कार्यक्रम तय होने के बाद हुए रद्द
रायपुर नाका और धमधा नाका रेलवे अंडर ब्रिज के खुलने को लेकर संशय अब भी बरकरार है। इसे लेकर मंगलवार को पूरे दिन रेलवे, निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर चला। यहां तक प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर नाका अंडर ब्रिज पहुंचकर निरीक्षण भी किया। इसके बाद जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक अरुण वोरा के आगमन के कार्यक्रम भी तय कर लिए गए। इसके बाद अचानक रेलवे के अधिकारियों ने काम पूरा नहीं होने की बात कहते हुए आवागमन शुरू करने की अनुमति पर रोक लगा दी। इसके बाद पुनः मामला अटक गया। हालांकि स्थानीय पब्लिक और जनप्रतिनिधियों ने एक बार भी 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे मौके पर पहुंचकर अंडर ब्रिज को शुरू कराए जाने की बात कही है। पब्लिक खुद अंडर ब्रिज खोलने की तैयारी में है।
बुधवार को रात एक बार फिर अंडर ब्रिज का निरीक्षण किया गया।







पहले निर्माण में देरी, अब तुष्टिकरण की राजनीति हावी
रायपुर नाका और धमधा नाका रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन इसे शुरू नहीं किया जा रहा । तुष्टिकरण की राजनीतिक के चलते लगातार आवागमन अवरुद्ध किया जा रहा। राज्य में कांग्रेस की सरकार है और केंद्र में भाजपा की दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के नेता इस अंडर ब्रिज के लिए श्रेय लेने की होड़ में हैं। मंगलवार को मचे घमासान के बीच विधायक अरुण वोरा, रेलवे अधिकारियों और अन्य के साथ निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने तत्काल मार्ग पर आवागमन शुरू कराने कहा।
रायपुर नाका अंडरब्रिज : अप्रैल 2020 में बनकर तैयार होना था इस ब्रिज की लागत 7.2 करोड़ रुपए की है। वर्ष 2019 मार्च में इसका निर्माण रेलवे ने शुरू करवाया था। 43 मीटर लंबी और 6 मीटर चौड़ाई है इस निज की है।




धमचा नाका अंडर ब्रिज : जून 2020 में होना था पूरा : 7.2 करोड़ की लागत का धमधा नाका अंडर ब्रिज का मई 2019 में निर्माण कार्य शुरू किया गया था। वर्तमान में अब भी काम अधूरा बताया जा रहा है, जबकि लोगों की आवाजाही जारी है।
रेलवे अधिकारियों ने पहले दी थी सहमति
रेलवे अधिकारियों ने ही पहले ‘खोलने की बात कही रेलवे के अधिकारियों ने ही पहले रायपुर नाका अंडर ब्रिज का काम पूरा होने की बात कही। धमधा नाका के लिए उन्होंने 7 दिन का समय मांगा। इसे देखते हुए ही कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया। फिलहाल चर्चा जारी है। पुष्पेंद्र मीणा, कलेक्टर दुर्ग
रेलवे अधिकारी शुरू होने में अड़ंगा डाल रहे
रेलवे के अधिकारी इस पूरे मामले में अड़ंगा डाल रहे हैं। मैंने कलेक्टर से बात की है। एक्सपर्ट की मदद से अंडर ब्रिज का निरीक्षण कराया जाए। यदि इसे शुरू किया जा सकता है, तो तुरंत खोला जाए। अरुण वोरा, विधायक दुर्ग




