Uncategorized

CBI का खुलासा: एग्जाम से एक दिन पहले लीक हुआ था UGC-NET का पेपर, डार्कनेट पर किया गया था अपलोड

By Dinesh chourasiya

 

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के जरिए करवाई जाने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा में धांधली के बाद शिक्षा मंत्रालय ने इसे रद्द कर दिया था। सरकार ने पेपर रद्द करने के बाद इसकी जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी है। सीबीआई ने जांच के दौरान ये पता लगा रही है कि यूजीसी नेट एग्जाम का पेपर कहां से लीक हुआ है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि क्वेश्चन पेपर सोमवार (17 जून) को लीक हुआ था, जिसके बाद उसे एंक्रिप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला गया था। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपियों ने लीक क्वेश्चन पेपर को डार्कनेट पर डाला था। सीबीआई केस से जुड़ी डिटेल्स इकट्ठा करने के लिए एनटीए और अन्य एजेंसियों के संपर्क में है।

दरअसल, शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट एग्जाम को बुधवार (19 जून) को रद्द करने का आदेश दिया था। मामले की जांच तुरंत सीबीआई को सौंप दी गई थी। मंत्रालय को जानकारी मिली थी कि एग्जाम की शुचिता से समझौता किया गया है, जिसके बाद आनन-आनन फानन में इसे रद्द किया गया था। यहां गौर करने वाली बात ये है कि एक दिन पहले यानी मंगलवार (18 जून) को ही छात्रों ने एग्जाम दिया था। पेन और पेपर मोड में आयोजित इस एग्जाम में 11 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा की नई तारीखें जल्द

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) 18 जून को ऑफ़लाइन मोड में पेन और पेपर प्रारूप मोड के जरिए आयोजित की गई थीं। इसमें लगभग 81 प्रतिशत उम्मीदवार देश भर के 317 शहरों में आयोजित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि परीक्षा का नया शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। इसके साथ ही मामले की गहन जांच के लिए इसे सीबीआई को सौंपा जा रहा है। नई तारीख को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेश और जनसत्ता एजुकेशन सेक्शन चेक करते रहें।

यूजीसी नेट क्या है?

UGC Full Form है- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन)। NET Full Form है- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट)। JRF Full Form है- जूनियर रिसर्च फेलोशिप। यूजीसी नेट जेआरएफ एग्जाम की रूपरेखा यूजीसी तैयार करता है। जबकि परीक्षा का आयोजन NTA (National Testing Agency) द्वारा किया जाता है। यूजीसी नेट एग्जाम साल में दो बार होता है- जून और दिसंबर। NET JRF के लिए एक ही परीक्षा होती है। सिर्फ कटऑफ अलग होती है। नेट क्वालिफाई करने वालों में से टॉप 6% की मेरिट में आने वाले  के लिए पास होते हैं।

यूजीसी नेट एग्जाम कैसे दे सकते हैं?

अगर आप यूजीसी नेट की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और जरूरी योग्यता पूरी करते हैं, तो आपको इसका ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। जून में होने वाली नेट परीक्षा का फॉर्म फरवरी-मार्च में और दिसंबर में होने वाले नेट एग्जाम का एप्लिकेशन फॉर्म अगस्त-सितंबर में भरा जाता है। एनटीए यूजीसी नेट एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी करता है। आप पूरी डिटेल ugcnet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button