Uncategorized

CG में गर्मी छुट्टी में सिर्फ दो दिन बचे, स्कूल खुलेंगे 18 जून से

By Dinesh chourasiya

जर्जर स्कूल नहीं सुधरे, उसी में लगेंगी क्लास

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एक बार फिर से जर्जर स्कूलों में पढ़ना होगा. नया शिक्षा सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है. इसके बाद भी अभी तक जर्जर सरकारी स्कूलों की हालत नहीं बदल सकी है. प्रदेश के कई जिलो के कई स्कूल भवन अभी भी जर्जर हैं. जहां 18 जून से स्कूल लगाने की तैयारी की जा रही है.

ग्रीष्मकालीन अवकाश आगे बढ़ने की अफवाह

मानसून के ब्रेक होने से बारिश नहीं हो रही है. इसलिए ग्रीष्मकालीन अवकाश आगे बढ़ने की बात सामने आ रही थी. लेकिन यह बाद सिर्फ अफवाह निकली. उक्त संबंध में शासन ने अभी कोई आदेश जारी नहीं किया है. सरकारी और निजी स्कूल 18 जून से खुलेंगे. वहीं शहर के कुछ निजी स्कूलों ने बीस जून से बच्चों को बुलाया है.

Related Articles

Back to top button