Uncategorized

भिलाई में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार:घर की छत पर छिपा रखी थी साढ़े 45 हजार रुपए की शराब

By Dinesh chourasiya

भिलाई में पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 413 पौवा शराब भी जब्त किया है। वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक 18 नंबर रोड वृंदा नगर में शराब बेच रहा है। जिस पर वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने टीम बनाकर आरोपी सुरेंद्र प्रसाद (36) को पकड़ा। आरोपी 18 नंबर रोड कैंप- 1 वृंदा नगर का रहने वाला है।

पुलिस ने साढ़े 45 हजार रुपए का शराब किया जब्त

पुलिस ने आरोपी के मकान में दबिश दी। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली। मकान की छत पर 9 प्लास्टिक की बोरी में 413 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जब्त शराब की कीमत 45 हजार 430 रुपए आंकी गई है। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button