Uncategorized

CG में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की खैर नहीं, प्राचार्यों की लगेगी क्लास, शिक्षा सचिव ने बोर्ड से मांगी ये जानकारी…

By Dinesh chourasiya

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में बताया, कि माध्यमिक शिक्षा मंडल से दोनों बोर्ड परीक्षाओं (10वीं और 12वीं) के परिणाम विद्यालयवार एक सप्ताह के भीतर अ और ब (दो श्रेणी) में मांगी गई है। इससे पता चलेगा कि इस शैक्षणिक सत्र में कौन से स्कूल का कितना-कितना प्रतिशत रिजल्ट रहा है। परिणामों के विश्लेषण और गुणवत्ता उन्नयन के लिए यह जानकारी माँगी गई है।

उन्होंने बताया कि लिस्ट मिलने के बाद खराब रिजल्ट वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। जिन स्कूलों का रिजल्ट खराब होगा उन स्कूलों के प्राचार्यो से जवाब तलब किया जाएगा। उनसे पूछा जाएगा, कि सरकार जब वेतन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना पैसा खर्च कर रही है, तो इसके बाद भी रिजल्ट खराब क्यों है ? खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों का लिस्ट स्थानीय कलेक्टरों को भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button