
CG बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट। UPDATE …ग्रामीणों ने विधायक दीपेश साहू को रोका:परिजन बोले- विधायक ने अब तक क्या किया; हादसे वाली जगह के आसपास सुरक्षा में चूक राहत बचाव कार्य जारी
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को बारूद फैक्ट्री में हुए धमाके में प्रशासन ने 7 मजदूरों के लापता होने की पुष्टि की है। इनकी तलाश के लिए रविवार सुबह फिर मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। रात को अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। इसके बाद रविवार सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया।
हादसे के बाद अपनों की तलाश में रोते-बिलखते और आक्रोशित परिजन फैक्ट्री गेट के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। इस बीच मौके पर पहुंचे विधायक दीपेश साहू को ग्रामीणों ने रोककर पूछा कि हमारे साथ क्यों नहीं बैठते। क्यों अब तक फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तार नहीं हुई। लापता मजदूरों को लेकर प्रशासन कोई जानकारी क्यों नहीं दे रहा है।







घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है। यहां शनिवार सुबह करीब 8 बजे ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट से आसपास की बिल्डिंग तक हिल गई। जहां ब्लास्ट हुआ वहां 15-20 फीट का गड्ढा हो गया।




