भिलाई में तालाब सफाई करने निगम जोन आयुक्त और बस्तीवासियों की पहल लोगों ने चंदा इकट्ठा कर किया श्रमदान, जोन आयुक्त ने खड़े होकर कराया काम सांसद विजय बघेल भी पहुंचे तालाब
By Dinesh chourasiya

भिलाई नगर निगम के जर्जर हो रहे तलाब के संरक्षण के लिए कुरुद बस्ती के लोगों ने एक अनूठी पहल की है। इस पहल में वैशाली नगर जोन की आयुक्त ईशा लहरे भी साथ दे रही हैं। बस्ती के लोगों ने तालाब की सफाई के चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान किया, तो वहीं जोन आयुक्त ने निगम का तंत्र लगाकर तालाब की सफाई के काम को रफ्तार दी है।
कुरुद बस्ती के युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने बताया कि बस्ती से लगे ढौर तालाब की हालत इतनी खराब थी कि वहां गंदगी पटी थी। तालाब में सिर्फ और सिर्फ जलकुंभी दिख रही थी। गांव के लोगों ने मिलकर तालाब को साफ करने का बीड़ा उठाया। इसके लिए गांव वालों ने भिलाई नगर निगम का सहयोग लेने की पहल की।








आयुक्त ईशा लहरे से मिले और अपनी बात रखी
गांव के कुछ लोग वैशाली नगर जोन की आयुक्त ईशा लहरे से मिले और अपनी बात रखी। आयशा लहरे ने उन्हें कहा कि उनकी योजना काफी अच्छी है। वो इस कार्य में उनका पूरा सहयोग करेंगी। इसके बाद सभी गांव वालों आपस में चंदा करके 50-60 हजार रुपए जमा किया।
इसके बाद खुद तलाब में उतर कर तलाब की सफाई करने लगे। जोन आयुक्त एशा लहरे वहां पहुंची और उन्होंने कहा कि एक किराये की चेन माउंटेन मशीन मंगाते हैं। इसके बाद निगम की दो जेसीबी और डंपर को लगाया गया।





इसके बाद तलाब का सारा पानी निकालकर उसमें से जलकुंभी को साफ करने का काम किया जा रहा है। जिस रफ्तार से काम चल रहा है, ऐसा लग रहा है कि दो से तीन दिन में तालाब पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
दुर्ग सांसद ने सराहा गांव वालों का कार्य
जैसे ही दुर्ग सांसद विजय बघेल को यह पता चला की गांव के लोग खुद एक होकर तालाब की सफाई के लिए आगे आए हैं, वो रविवार सुबह सीधे कुरुद तालाब पहुंच गए। वो वहां चल रहे साफ सफाई के कार्य को देखकर काफी खुश हुए।
उन्होंने कहा कि ये जो कार्य हो रहा है वो पूरे जिले और प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में उनसे जो हो पाएगा वो हर संभव मदद करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा व अन्य कई भाजपा नेता मौजूद रहे।




