Uncategorized

रायपुर में पेपर फैक्टी में लगी भीषण आग: करोड़ों का माल जलकर खाक, आग पर काबू पाने जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

By Dinesh chourasiya

मामले की जानकारी देते हुए कंपनी के ओनर राजेश मेघानी ने बताया कि मिल में पेपर जैसी चीज है, जो जलकर राख हो गई. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ केवल रॉ-मैटेरियल जला है. मशीन में लॉस नहीं हुआ है. एक शेड एक पूरा जल गया है. मैटेरियल जला है. वहां से वहां हटाना पड़ेगा. अंदर ही अंदर आग से लगी थोड़ी भी हवा चली तो ऊपर तक आगे जाएगी. इसीलिए हम लोग पूरा सामान निकाल कर बाहर फेंक रहे हैं. जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. लगभग 15 से 17 टन कागज जला है. सभी मिलकर करीब दो से सवा करोड़ का माल जलकर खाक हो चुका है.

SDM पुष्पेंद्र शर्मा ने बताए की लगभग 1.30 बजे के आसपास सूचना प्राप्त हुई है. फायर ब्रिगेड से जल्दी आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. कागज की आग है इसलिए उसको फैलाकर बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सक्षम प्राधिकारी जांच करेंगे की किस वजह से आग लगी है. प्रारंभिक रूप से कहना उचित नहीं है. आग बुझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. कोई जनहानि नहीं हुई, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

 

Related Articles

Back to top button