Uncategorized
CG में : छोटा हाथी पलटने से मची चीखपुकार, वाहन में 41 लोग थे सवार, चौथिया जाने के दौरान हुआ हादसा एक की मौत कई घायल
By Dinesh chourasiya
मिली जानकारी के मुताबिक, छोटा हाथी वाहन में 40 लोग सवार होकर सतरेंगा से दीपका झाबर चौथिया जा रहे थे. चालक की लापरवाही से वाहन पलट गया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 5 की हालत गंभीर है. घायलों में महिला, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं.
हादसे के बाद चीखपुकार मचने पर राहगीरों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा वाहन चालक शराब के नशे में धुत्त था.











