Uncategorized

भिलाई  शादी में डांस को लेकर चाकू बाजी एक युवक घायल पुलिस मामले की जांच जुटी 

By Dinesh chourasiya

जामुल थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हो गई. इस घटना में एक युवक के पेट में चाकू लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद जामुल पुलिस ने घटना के दोनों दोनो  आरोपियों को गिरफ्तार किया है|

 

जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते रविवार शाम की है. 27 वर्षीय पप्पू साव पिता राजाराम साव घासीदास नगर में मौर्या किराना स्टोर के पास रहता है और दिहाड़ी मजदूरी करता है। 12 मई को वह अपने दोस्त राकेश की बहन की शादी में शामिल होने सतनाम भवन घासीदास नगर गया था। उसके भाई सोनू और हीरा भी थे। इस शादी समारोह में सचिन और पोट्टा नाम के दो स्थानीय युवक भी मौजूद थे

बारात रात करीब साढ़े नौ बजे आ गयी थी सभी लोग नाच रहे थे. बारात में मेहमान के रूप में पप्पुस, सोनू और हीरा भी शामिल हुए और डांस भी करने लगे। इसी बीच बारात में डांस करने को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच विवाद हो गया।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता पोट्टा और सचिन ने सोनू को मारना शुरू कर दिया। गाली देते हुए उसने उसे नाचने से मना किया था, लेकिन फिर भी वह मान नहीं रहा था | इसी बीच पप्पू और हीरा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. इससे विवाद बढ़ गया और पोटा ने अपनी जेब से चाकू निकालकर सोनू साव के पेट में घोंप दिया जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा

चाकू लगने के बाद सोनू के भाई ने तुरंत उसे सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गया। जामूल पुलिस भी उनके साथ पहुंचे |चोट गंभीर होने के कारण उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से डॉक्टर उन्हें रायपुर ले जाने को कहा | परिजन घायल को दुर्ग के गंगोत्री अस्पताल ले गए। वहां युवक इलाज चल रहा है| जहाँ उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है| इस मामले में पुलिस अपनी जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button