Uncategorized

10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग:बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत; सुबह 9 बजे तक 10.31% वोटिंग

By Dinesh chourasiya

लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में आज 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

पश्चिम बंगाल के बोलपुर में वोटिंग से एक दिन पहले देर रात एक TMC कार्यकर्ता की हत्या हाे गई। TMC ने CPI (M) समर्थकों पर बम धमाके का आरोप लगाया है। दुर्गापुर में भाजपा और TMC समर्थकों की बीच झड़प हुई है। वहीं, बिहार के मुंगेर में वोटिंग से पहले एक पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

सुबह 9 बजे तक सभी लोकसभा सीटों पर 10.31% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 15.24% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 5.07% मतदान हुआ है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 9.21% और ओडिशा में 9.25% वोटिंग हो चुकी है।

2019 में इन 96 सीटों में भाजपा ने 42, वाईएसआर कांग्रेस ने 22, बीआरएस ने 9 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थीं। अन्य को 17 सीटें मिली थीं। चौथे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद लोकसभा की 543 सीटों में से 380 सीटों पर वोटिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद 20 मई, 25 मई और 1 जून को 163 सीटों पर वोटिंग बचेगी। 4 जून को रिजल्ट है।

इस फेज में 5 केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा देश के दो सबसे अमीर प्रत्याशी भी हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से TDP प्रत्याशी के पास 5,705 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं तेलंगाना की चेवेल्ल सीट से भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वर रेड्डी 4,568 करोड़ रुपए है। चेवेल्ला से ही कांग्रेस के रंजीत रेड्डी 435 करोड़ और बीआरएस के कसानी ज्ञानेश्वर 228 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…

मध्य प्रदेश की 08 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…

बिहार की 05 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…

झारखंड की 04 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…

Related Articles

Back to top button