
छत्तीसगढ़
RAIPUR✍️ एक बार फिर चाकूबाजी : आपसी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya
अभनपुर। : राजधानी से सटे अभनपुर के वॉर्ड क्रमांक 7 से चाकूबाजी का मामला सामने आया है। आपसी विवाद के चलते ग्रुप के लोग एक दूसरे पर वार किये है। जिसमें एक को मामूली चोटे आई है तो वहीं दूसरे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।








मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर में पुरुषोत्तम साहू को 6 आरोपियों ने चाकू मारा है। उसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक आरोपी भी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में अभनपूर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये आपसी विवाद को लेकर घटना हुई है।









