Uncategorized

CG में ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

By Dinesh chourasiya

मुंगेली में नेशनल हाइवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरा मामला मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे स्थित बरमदेव ढाबा के पास की है। आरोपियों ने नेशनल हाइवे के किनारे में ट्रक को खड़ी कर सो रहे ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर 3000 रुपए लूट लिए थे।

जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल की सुबह लगभग 4 बजे प्रार्थी मुमताज खां ने सरगांव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया कि कुछ लोगो ने उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की है। जिसके बाद तत्काल पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी।

दो डुप्लीकेट पिस्टल, चाकू और कुछ कैश बरामद

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रतनपुर निवासी जयप्रकाश प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर 3 और आरोपी रोशन निर्मलकर, संजू दुबे और आलोक देवांगन को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो डुप्लीकेट पिस्टल, चाकू और कुछ कैश पैसे बरामद किया गया है ।

दो आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 5-6 मामले

एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि आरोपी आलोक देवांगन और रोशन निर्मलकर के खिलाफ थाना रतनपुर में 5-6 मामले पहले से दर्ज हैं। ये दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं। इन सभी आरोपियों के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है। 2 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button