Uncategorized

भिलाई में निर्माणाधीन जनता स्कूल के छत की सेंटरिंग गिरी हादसे में 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

By Dinesh chourasiya

घायल मजदूरों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए। - Dainik Bhaskar

 भिलाई-3 में बन रहे जनता स्कूल के छत की सेंटरिंग शनिवार को भरभराकर गिर गई। इससे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। दुर्घटना में 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई 3 में जनता स्कूल भवन का निर्माण चल रहा है। यहां गुणवत्ता की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। बिना किसी ठोस सपोर्ट के बड़ी छत की सेंटरिंग कर उसकी ढलाई की तैयारी की जा रही थी। इससे पहले की ढलाई का काम होता, वहां सेंटरिंग भरभराकर गिर गई। इससे सेंटरिंग बांध रहे मजदूर नीचे गिरकर मलबे में दब गए।

विद्यालय के छत की गिरी सेंटरिंग का मलबा।

आसपास मौजूद मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची। रेस्क्यू कर मलबे में दबे 4 मजदूरों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें से दो लोगों को मल्टीपल फ्रैक्चर होने की बात कही जा रही है।

ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था घटिया निर्माण।

ये मजदूर हुए घायल

सेंटरिंग ढह जाने से जो चार मजदूर घायल हुए हैं, उनकी पहचान दारगांव धमधा निवासी खेमलाल निर्मलकर, राधिक नगर भिलाई निवासी शंकर, गनियारी निवासी केशू साहू और भिलाई तीन निवासी तेजराम निर्मलकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर और केशू को ज्यादा चोट लगी हैं। बाकी मजदूरों को मामूली चोट आई है।

काम हो रहा था गुणवत्ताहीन

बताया जा रहा है कि भवन का निर्माण कार्य ठेकेदार संतोष साहू द्वारा कराया जा रहा था। पुलिस की जांच में लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा न तो मजदूरों के लिए कोई सुरक्षा प्रबंध किए गए थे, ना ही उनका कोई मेडिकल या पीएफ दिया जा रहा था। प्रतिदिन मजदूरों को बुलाकर उनसे गुणवत्ताहीन काम कराया जा रहा है। लोगों ने विद्यालय के निर्माण और उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए हैं

Related Articles

Back to top button