CG के कवर्धा में मॉब लिंचिंग! युवक को पेड़ में बांधकर लाठी-डंडे से पीटकर की हत्या, महिला सहित 9 आरोपी गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya







: कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत दमगढ़ गांव में धरम सिंह धुर्वे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो मृतक धरम सिंह महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। इसलिए ग्रामीणों ने बंधक बनाकर लाठी-डंडे से पिटाई की थी। इतना ही नहीं जिंदा छोड़ने के लिए मृतक के साढू को फोन कर 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई थी, पैसे नहीं देने पर जान से मार डाला।

उसी रात करीब 2 बजे धरम के मोबाइल से उसके साढू को कॉल कर 50 हजार रुपए फिरौती मांगी गई। पैसे नहीं देने पर धरम को और जमकर पीटा गया, जिससे वह अधमरा हो गया और 16 अप्रैल की सुबह मौत हो गई। वहीं कवर्धा पुलिस एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि ने एक महिला सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया की धरमसिंह उनके गांव आया हुआ था और गांव में महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। जिसके बाद उसके साथ मार पीट की घटना हुई थी।









